बीमार ससुर से मिलने आया दामाद कुएं में गिरा, मौत:गुजरात का रहने वाला था; बांसवाड़ा के गांगड़तलाई में हुआ हादसा

बांसवाड़ा के ​सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गांगड़तलाई कस्बे में बीमार ससुर की कुशलक्षेम पूछने आए दामाद की कुंए में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब मृतक वापस अपने घर लौट रहा था और रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह कुंए में गिर गया। ​गुजरात का रहने वाला था मृतक
​सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया- कुंए में डूबने से मगन भाई(45) पुत्र कालू भाई पारगी की मौत हो गई। मगन भाई मूल रूप से गुजरात के फतेहपुरा स्थित वांगड़ गांव का निवासी था। वह गांगड़तलाई में अपने ससुराल आया हुआ था। गुरुवार शाम को वह ससुराल से निकलकर वापस घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक कुएं के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। ​ग्रामीणों ने निकाला शव
​चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मगन को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची सल्लोपाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार रात को महात्मा गांधी (MG) अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया था। ​पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार दोपहर में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *