डॉक्टर ने 6 लोगों पर चढ़ाई कार, सामने आया VIDEO:जबलपुर में 100 की स्पीड से चला रहा था; बोला-अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा गया

जबलपुर में नशे में धुत एक डॉक्टर ने शहर की सड़कों पर 100 की स्पीड से कार दौड़ाई। इस दौरान बीच चौराहे पर पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर पैदल जा रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात की इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। आरोपी डॉक्टर का नाम संजय पटेल है। वीडियो में दिख रहा है कि वह कार से शहर के अहिंसा चौक से एसबीआई चौक तरफ जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार ने एक कार को टक्कर मार दी। फिर यहां से कुछ ही दूरी पर राहगीरों पर कार चढ़ा दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही एक बुजुर्ग महिला उछलकर कार के बोनट पर आ गई। डॉक्टर फिर भी कार भगाता रहा। आगे जाकर उनसे कुछ और लोगों को रौंद दिया। इस घटना में घायल 4 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की दो तस्वीरें देखिए हादसे में इनकी हुई मौत मुन्नी बाई सेन: शुक्रवार शाम को माढ़ोताल निवासी मुन्नी बाई सेन ऑटो से उतरने के बाद पैदल ही घर तरफ जा रही थी। वह रोड क्रॉस कर रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गौरी शंकर दुबे: गौरी शंकर दुबे नरसिंहपुर के गाडरवारा के रहने वाले थे। वे किसी काम से जबलपुर आए थे। वे पैदल ही अपने काम से जा रहे थे। वे भी डॉक्टर की कार की चपेट में आ गए। आरोपी डॉक्टर को पकड़ा
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसकी कार भी जब्त कर ली। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार अतिक्रमण फैला रहता है, जिसके चलते इस तरह की घटना हो रही है। डॉक्टर संजय पटेल की हालत भी नाजुक
जिस डॉक्टर संजय पटेल ने कार से 6 लोगों को रौंदा था, बताया जा रहा है कि वह हार्ट पेशेंट है। उसे 80 से 90% तक हार्ट ब्लॉकेज है। पुलिस की पूछताछ में डॉक्टर संजय पटेल ने बताया कि जब वह अहिंसा चौक से विजयनगर तरफ अपने घर जा रहा था, इस दौरान जैसे ही एसबीआई चौक पहुंचा तो उसकी आंखों में अंधेरा छा गया और इसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। जिससे ये घटना हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर संजय पटेल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस की अभिरक्षा में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद हटाया अतिक्रमण
घटना के बाद शनिवार की सुबह से ही अहिंसा चौक से लेकर दीनदयाल तक चौक तक नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 30 से अधिक अतिक्रमण जो कि सड़क पर फैले हुए थे, उन्हें हटाया गया है। विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कर सवार डॉक्टर संजय पटेल को अभिरक्षा में लिया गया। इसके साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुन्नीबाई और गौरी शंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जांच अभी जारी है। ये हुए हैं घायल शुक्रवार की हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जबलपुर निवासी दीपा शुक्ला, आनंद सिंह, मिताली नामदेव और मोहित शर्मा भी घायल हुए हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। यह खबर भी पढ़ें- कार ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौत​​​​​​ जबलपुर में शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *