इंदौर में IIT स्टूडेंट ने की आत्महत्या:स्टेटस में लगाया सुसाइड नोट, लिखा- ऑनलाइन बेटिंग ऐप ड्रग्स जैसे; भाई को हत्या की आशंका

इंदौर आईआईटी के बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक रोहित पिता देवी सिंह केथवाथ (17) मूल रूप से तेलंगाना के नलगोंडा का रहने वाला था। ग्रामीण एएसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक रोहित आईआईटी कैंपस के विक्रम साराभाई हॉस्टल में रहता था। दोस्तों ने बताया कि वह पहले ऑनलाइन गेम खेलता था। इसके बाद ऑनलाइन सट्‌टे की गिरफ्त में पड़ गया। इससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। वह इस नुकसान से बाहर नहीं निकल पा रहा था। रोहित ने वॉट्सऐप स्टेटस में सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को ड्रग्स की तरह बताया। रोहित के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। दोस्त डाइनिंग हॉल गए, रोहित फंदे पर झूला
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे सभी दोस्त डिनर के लिए डाइनिंग हॉल गए थे। दोस्तों ने रोहित को भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। डिनर के बाद दोस्त लौटे तो रोहित कमरे में फंदे पर लटका मिला। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन और सिमरोल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा सुसाइड नोट
कमरे की सर्चिंग के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन मोबाइल खंगालने पर वॉट्सऐप स्टेटस पर सुसाइड नोट था। जिसमें उसने अंग्रेजी में लिखा- मेरे सुसाइड के पीछे वजह ये है कि मैं ऑनलाइन बेटिंग गेम के लिए समर्पित हूं। अगर मेरे पेरेंट्स माफ सकते हैं तो भी मैं भविष्य में फिर वही काम करूंगा। क्योंकि ये ड्रग्स की तरह है। चलो देखते हैं…। सभी को गुड बाय। कॉल डिटेल और मोबाइल ऐप की होगी
पुलिस ने बताया कि कमरे की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उसके कॉल डिटेल और मोबाइल ऐप्स की जांच की जाएगी। अगर किसी तरह के लेन-देन की बात सामने आएगी तो उसकी भी पड़ताल करेंगे कि कोई उसे धमकी तो नहीं दे रहा था। बैंक अकाउंट की जांच कर पता लगाया जाएगा कि उसने किस-किसको पैसा ट्रांसफर किया। कहीं से लोन भी लिया था या नहीं। अकेला रहता था, किसी से विवाद नहीं था
रोहित के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रोहित पढ़ने में अच्छा था। वह कमरे में अकेला ही रहता था। ज्यादातर मोबाइल पर ही टाइम स्पेंड करता था। पूछने पर वह गेम खेलने की बात करता था। दोस्तों का दावा है कि वह मोबाइल गेम के चक्कर में ऑनलाइन सट्‌टे की गिरफ्त में आ गया था। इसमें उसे काफी नुकसान हुआ था। ये खबरें भी पढ़िए- छात्र के पिता की शिकायत- MANIT कैंपस में ड्रग्स की सप्लाई​​​​​​ भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) के एक छात्र ने 22 सितंबर 2024 को हॉस्टल नंबर 5 के कमरा नंबर 25 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र आदित्य सोहने के पिता बीएन सुहाने ने मैनिट कैंपस में ड्रग तस्करी, रैगिंग जैसी चीजें होने के आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर… सुबह सुसाइड का मैसेज, शाम को खुद को शूट किया भोपाल के यथार्थ सुसाइड केस में वार्डन समेत 5 सीनियर संदेह के दायरे में है। यथार्थ ने अपने दोस्त को वॉट्सऐप पर भेजे सुसाइड नोट में इन सभी छह लोगों के नाम लिखे हैं। परिजन के मुताबिक सुसाइड से एक हफ्ते पहले से ये सभी लोग उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *