डॉगी के बर्थडे पर काटा केक, पार्टी दी:पड़ोसी भी पहुंचे जश्न में, टोपी और माला पहनाया, कहा- जानवरों के प्रति क्रूरता बिल्कुल बंद हो

धनबाद में एक अनोखा बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट किया गया। मनईटांड की रहने वाली प्रिया दत्ता ने अपने पालतू डॉगी का तीसरा बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज किया। इस मौके पर उन्होंने अपने पड़ोसियों को भी बुलाया। डॉगी को टोपी और माला पहनाया और केक काटा। कुक्की को कोलकाता से लाई थीं प्रिया प्रिया दत्ता ने अपने पालतू डॉगी कुक्की का तीसरा जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। उसके जन्मदिन के लिए विशेष तैयारियां की गईं। दीवारों पर बर्थडे पोस्टर लगाए गए। कुक्की को सजाया गया और उसके लिए केक भी काटा गया। प्रिया ने बताया कि वह तीन साल पहले कुक्की को कोलकाता से लाई थीं। तीन सालों से मना रही कुक्की का बर्थडे इस खास जश्न के मौके पर मोहल्ले के कई लोग भी शामिल हुए। प्रिया पिछले तीन सालों से कुक्की का जन्मदिन इसी तरह मनाती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। आज प्रिया और कुक्की के बीच एक गहरा रिश्ता बन चुका है। कुक्की हमारी बेटी से भी ज्यादा: प्रिया दत्ता प्रिया दत्ता ने बताया कि हमलोगों को जानवरों के प्रति क्रूरता को एकदम बंद कर देना चाहिए। एनिमल्स को हम लोगों को घर के सदस्य के जैसा रखना चाहिए। कुक्की को हमलोग कोलकाता से लाए थे। आज कुक्की का 3 साल हो गया है। कुक्की हमारी बेटी से भी ज्यादा है। हम उसे प्रिंसेस की तरह रखते हैं। ———————————- ये भी खबर पढ़िए डॉगी के बर्थ-डे पर काटा 40 हजार का केक:6 साल की होने पर रॉयल इन्विटेशन कार्ड, लाइव म्यूजिक; 300 लोगों संग की ग्रैंड पार्टी आकर्षक तरीके से सजा ओपन कैंपस, रॉयल इन्विटेशन कार्ड, लाइव म्यूजिक, ग्रैंड एंट्री, 40 हजार से अधिक का केक और मौके पर जुटे लगभग 300 लोग….इन सबसे आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि बात किसी ग्रैंड फंक्शन की ही हो रही है। फंक्शन तो ग्रैंड था ही पर यह फंक्शन किसी आदमी का नहीं बल्कि 6 साल की डॉगी रोज के बर्थ डे का है। यह बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली सपना सोना। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *