डॉगी के बर्थ-डे पर काटा 40 हजार का केक:6 साल की होने पर रॉयल इन्विटेशन कार्ड, लाइव म्यूजिक; 300 लोगों संग की ग्रैंड पार्टी

आकर्षक तरीके से सजा ओपन कैंपस, रॉयल इन्विटेशन कार्ड, लाइव म्यूजिक, ग्रैंड एंट्री, 40 हजार से अधिक का केक और मौके पर जुटे लगभग 300 लोग….इन सबसे आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि बात किसी ग्रैंड फंक्शन की ही हो रही है। फंक्शन तो ग्रैंड था ही पर यह फंक्शन किसी आदमी का नहीं बल्कि 6 साल की डॉगी रोज के बर्थ डे का है। यह बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली सपना सोना। बीते 5 जनवरी को उनके पालतू डॉगी रोज के 6 साल पूरे हुए थे। जिसका उन्होंने भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया। सिंगल मदर सपना के लिए रोज उनकी बेटी की तरह है। वह कहती हैं कि मैं जब इसे लेकर आई थी तब यह 1 महीने की थी। आज 6 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पहला बर्थडे सेलिब्रेशन इतना ग्रैंड नहीं किया है। रोज का हर साल बर्थडे इसी तरह मनाती हूं। ऐसी है रोट वेईलर के रोज बनने की कहानी सपना का पालतू डॉग रोट वेईलर नस्ल की है। सपना बताती हैं कि मैं इस सोलापुर से लेकर आई हूं। तब यह एक महीने की थी। बताती हैं कि साल 2019 में महाराष्ट्र के सोलापुर गई थी। वहां आयोजित डॉग में वह गई थी। यहीं उनकी मुलाकात रोज से हुई। सपना को रोज इतना पसंद आई कि उसे तब 25 हजार रुपए में खरीद कर लाई। रोज तब से उनके साथ है। सपना रोज को अपने बच्चे की तरह की मानती हैं। सपना के मुताबिक रोज का स्पेशल केयर होता है। उसके लिए अलग से केयर टेकर रखी हुई हैं। रोज की देख भाल पर हर महीने लगभग 30 हजार रुपए खर्च होता है। रोज के केयर का अंदाजा इस बात से आप लगा सकते हैं कि घर में उसके लिए आउट डोर के साथ इनडोर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अलग से डॉक्टर भी है। सपना के साथ रोज का साथ उठना-बैठना होता है। सपना उसे अपने साथ एमजी हेक्टर में लेकर घूमती हैं। टाइटेनिक फिल्म की एक्ट्रेस के नाम पर रखा ‘रोज’ पालतू डॉगी के नामकरण की भी अलग कहानी है। सपना बताती हैं कि जब मैं इसे लेकर तब इसे नाम क्या दिया जाए इसे लेकर काफी रिसर्च किया। गूगल से भी नाम के सजेशन्स लिए पर कुछ जंचा नहीं। फिर एक दिन टाइटेनिक मूवी देखते हुए लगा कि इस भी नाम फिल्म की एक्ट्रेस के नाम पर ही रखूं। फिर उसी दिन से इसे ‘रोज’ के नाम से बुलाने लगी। सपना के मुताबिक इसके नामकरण के लिए भी अलग से अनुष्ठान किया था। समाज सेवा भी करती हैं सपना सोना सपना सोना जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली हैं। वह समाज सेवा भी करती हैं। उन्होंने जुगसलाई स्थित अंत्योदय भवन कैंपस के पास अंत्योदय बस्ती में करीब डेढ़-दो लाख खर्च कर 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाए हैं। कम्युनिटी सेंटर में मैट कोटिंग कराई। रोज के बर्थडे के दिन आश्रम और बस्ती के करीब 300 लोगों को भोजन भी कराए। वह गरीबों को खाना खिलाना, कंबल वितरण, गरीब बेटी की शादी करवाना जैसे काम करती रहती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *