लखनऊ पुलिस तलाश रही चोरी का सोना:बैंक का लॉकर काटने वाले मास्टर माइंड की रिमांड मंजूर; 10 जनवरी को होगी पूछताछ

लखनऊ के चिनहट इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक में 21 दिसंबर को 42 लॉकर से काटकर हुई चोरी मामले में पुलिस अभी भी पूरा माल बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने पीड़ितों के दावे के अनुसार अभी तक चोरी का आधे से भी कम सोना बरामद किया है। चोरी के माल की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर फिर से पड़ताल कर रही है। तकरोही स्थित मुख्य आरोपी विपिन के किराए के कमरे पर भी छानबीन की गई। पुलिस का कहना है कि विपिन से जेल में पूछताछ और रिमांड पर चोरी के अन्य माल की बरामदगी हो सकती है। विपिन को 10 जनवरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पीड़तों का करीब 16 किलो सोना हुआ है चोरी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोरों ने बैंक का लॉकर काट कर करीब 25 करोड़ कीमत के जेवर व नकदी चुराया था। पीड़ितों ने अभी तक बैंक और पुलिस को जो अपने सामान का दावा किया है, उसके मुताबिक 16 किलो सोना और करीब 25 किलो चांदी चोरी हुई है। बैंक लॉकर में नकदी नहीं रखी जाती थी इसलिए पीड़ित खुलकर नहीं बोल रहे। 6 किलो सोना, 14 किलो चांदी, 13 लाख रुपए नकद बरामद
पुलिस ने चोरों ने करीब 6 किलो सोना, 14 किलो चांदी और 13 लाख रुपए नकद बरामद कर सकी है। लखनऊ जेल में बंद चोरों से मिले इनपुट के आधार पर चोरी का कुछ और माल जल्द बरामद कर सकती है। इसको लेकर लखनऊ में सोमवार को पुलिस ने इंदिरानगर, चिनहट, तकरोही, गुडंबा, चिनहट, गोसाईगंज और गाजीपुर इलाके में सर्च अभियान चलाया। मास्टर माइंड विपिन की रिमांड मिली
पुलिस सूत्रों मुताबिक मास्टर माइंड विपिन की पुलिस को रिमांड मिल गई है। 10 जनवरी को उसकी रिमांड पर लेकर घटना स्थल लाएगी। साथ ही चोरी के बकाया माल को रिकवर करने की कोशिश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *