डॉन भट्टी के गुर्गे बाजा ने राजीनामे के लिए दी थी धमकी, नहीं माना तो उसके दोस्त को मारा

सतपाल | जालंधर आदमपुर में तीन गोलियां मारकर कत्ल किए गए 26 साल के केसर धामी वासी होशियारपुर के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। बड़े भाई किसान कंवरदीप सिंह धामी ने कहा कि तब तक शव का संस्कार नहीं करेंगे, जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते। दूसरी ओर पुलिस ने गांव डरोली कलां के फरार जस्सा व गांव डविडा हरियाना के चंदन पंडित की तलाश में सारा दिन रेड करती रही। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे दविंदर सिंह उर्फ बाजा वासी गांव डमुंडा ने जस्सा पर हमला किया था। जेल में बंद बाजा ने जस्सा को राजीनामे के लिए कहा था। बदले में एक लाख रुपए दे रहा था, लेकिन जस्सा ने कहा था कि इलाज में बहुत पैसे खर्च हुए थे तो राजीनामा पांच लाख में होगा। सूत्र बताते हैं कि बाजा ने जस्सा को जान से मारने की धमकी दी थी। बाजा तो जेल में था, लेकिन जस्सा की गैंग से जुड़े केसर को टारगेट किया गया। उधर, डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि दोनों की तलाश में रेड की जा रही है। पंडित पर वेपन सप्लाई का केस दर्ज है। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि जस्सा व पंडित पहले से पूरी तैयारी में थे। जब केसर अपने दोस्त की बुलेट पर आया तो जस्सा के दो साथी उनका पीछा कर रहे थे। इसके बाद जस्सा और पंडित आ गए और बाइक से टक्कर मारकर केसर को नीचे गिरा दिया। सरेआम गोलियां मार कर भाग निकले। पुलिस की जांच में अब तक 4 आरोपी सामने आ चुके हैं। जस्सा व पंडित के पकड़ में आने के बाद पता चलेगा कि केसर की रेकी करने वाले दो साथी कौन थे। बता दें कि आदमपुर के गांव खियाला पधियाना स्थित संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास शुक्रवार 3:10 बजे 26 साल के केसर धामी वासी गांव सुंदरा सोढियां (होशियारपुर) के सिर में 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। केसर अपने भाई के साथ दोस्त भूपिंदर सिंह की बुलेट बाइक पर आ रहा था कि यूनिवर्सिटी के पास बाइक पर जस्सा व चंदन पंडित ने टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया। पहले उन्होंने केसर के दाएं हाथ पर दातर मारा, फिर सिर में तीन गोलियां। कत्ल के बाद शव के साथ जस्सा ने वीडियो बनाकर शेयर की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *