डॉ. अम्बेडकर की बेअदबी करने वालों पर हो कार्रवाई

पट्टी| सीटू और कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन पंजाब की ओर से पट्टी में एक साझा बैठक की गई। यह बैठक कॉमरेड प्रीतम सिंह के घर पर हुई। यूनियन के पंजाब राज्य संयुक्त सचिव कॉमरेड सुखदेव सिंह गोहलवड़, जिला प्रधान कॉमरेड प्रीतम सिंह, तहसील सचिव कॉमरेड महिंदर सिंह, जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड मनजीत सिंह झब्बाल, सीटू पंजाब के जिला प्रधान कॉमरेड बलदेव सिंह, जिला वित्त सचिव कॉमरेड मनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीटू और कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन पंजाब ने इस मौके पर प्रण लिया कि गरीबों के हक की लड़ाई को जीत तक जारी रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *