गांव बंडाला के सौंदर्यीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 15 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। सरपंच परमजीत सिंह, निरवेल सिंह काला डीजे ने बताया कि गांव की फिरनी तक जाने वाली सड़क को 18 फुट चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा पट्टी डेर की में स्वच्छ पानी के लिए बोरिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर तेजपाल सिंह, सुच्चा सिंह, सुखविंदर सिंह दौलत, साहबी सिंह लवली, फौजी मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।


