डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

डीएवी कॉलेज के एनएसएस विभाग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई । इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने बाबा साहेब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता के लिए भारत देश को मजबूत किया। सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए भी हमेशा प्रोत्साहित किया। एनएसएस इंचार्ज डॉ. स्मृति अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की। देश के लिए बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर एनएसएस वालंटियर्स ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए शपथ भी ली। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो. प्रदीप सैली, वाइस प्रिंसिपल प्रो. मदन मोहन, प्रो. मनीष कपूर, प्रो. मोहित मेहरा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *