डॉ . गौरव महेश्वरी का 25 जनवरी को विशेष कंसल्टेशन, फाइब्रो-स्कैन सिर्फ ₹500 में

भास्कर न्यूज |लुधियाना गैस्ट्रो एवं हेपेटोबिलियरी सर्जन-एमएस, एफआरसीएस (इंग्लैंड) डॉ. गौरव महेश्वरी 24 जनवरी से 5 फरवरी तक इंग्लैंड से भारत यात्रा पर आ रहे हैं। 25 जनवरी को लीवर संबंधी मरीजों की डॉक्टरी कंसल्टेशन की जाएगी। पुराने मरीज भी 25 तारीख को मिलकर अपने इलाज, रिपोर्टों एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं। लीवर से संबंधित- शराब के कारण लीवर को नुकसान, काला पीलिया, सफेद पीलिया, सिरोसिस ऑफ लीवर, फैटी लीवर, भोजन पचाने में दिक्कत, शराब सेवन से लीवर का खराब होना, पेट संबंधी अन्य समस्याओं वाले मरीज इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। 25 जनवरी को फाइब्रो-स्कैन टेस्ट उपलब्ध रहेगा। यह टेस्ट सामान्यतः 5,000 का होता है, परंतु इस दिन केवल ₹500 में किया जाएगा। इस मौके पर मरीजों के लिए संपूर्ण लीवर जांच पैकेज भी उपलब्ध होगा, जिसमें लीवर फंक्शन टेस्ट, लीवर स्कैन (अल्ट्रासाउंड), किडनी फंक्शन टेस्ट, फाइब्रो स्कैन,माहिर डॉक्टर से सलाह मशवरा, वायरल मार्कर, हेपाटाइटिस बी,सी और पीटी/आईएनआर जांच इस पैकेज की सामान्य कीमत ₹5,000 है, लेकिन कैंप के दिन इसे ₹2,500 में उपलब्ध कराया जाएगा। यह आयोजन लाइफलाइन हॉस्पिटल, गिल रोड में किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *