डॉ. जेपी सिंह ट्रस्ट के जरिए 4 साल से कर रहे सेवा

आयुर्वेद डॉ. जेपी सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए 4 साल पहले ट्रस्ट बनाया था। जो स्टूडेंट्स को एजुकेशन में मदद के लिए हर साल 1-1 हजार रुपए दे रहे हैं। वहीं, 24 वर्षीय युवती स्वीटी निवासी बटाला रोड के रीढ़ की हड्डी में समस्या होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ होने पर इलाज का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा अपने ट्रस्ट के जरिए उठाया है। डॉ. जगदीश प्रसाद (जेपी सिंह) ने बताया कि वह यूपी स्थित गोंडा के मूल निवासी हैं। उनके पिता दीनदयाल सिंह आयुर्वेद दवाइयों के निर्माण के स्पेशलिस्ट थे। समाजसेवा के कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते और जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर 4 साल पहले अपने दो बेटों उमाशंकर व रवि शंकर के सहयोग से अपने पिता के नाम से दीनदयाल सिंह बृजलाल चेरिटेबल ट्रस्ट बनाया। स्वीटी से जब हाल जाना तो बताया कि साल-2016 में छत पर टहल रही थीं। अचानक ही चक्कर आने के कारण नीचे गिर गईं। जिससे रीड़ की हड्डी में चोट आ गई। हालात ऐसे हो गए कि चल-फिर पाने में असमर्थ हो गई। साल-2017 में ऑपरेट कराया। लेकिन साल-2020 में फिर से प्रॉब्लम आ गई। किसी तरह से इलाज चलता रहा। लेकिन 6 माह पहले पिता तरसेम सिंह की डेथ होने पर जीने की उम्मीदें टूट गईं। माता बलबीर कौर (45) सिलाई का काम करके दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर लेतीं। अस्पताल में डॉ. जेपी से मुलाकात हुई जिन्होंने खुद परेशानी पूछी तो दर्द बयां किया। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को इलाज का जो पैसा लगा था, वह दे दिया। आगे से दवाइयों का सारा खर्च उठाने का भरोसा दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *