अमृतसर| शहर का प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन नेक्सस अमृतसर गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजिटर्स के लिए रोमांचक गतिविधियों और शानदार ऑफर्स के साथ पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय गौरव को समर्पित इस उत्सव के तहत मॉल परिसर को आकर्षक तिरंगा थीम से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मॉल में विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। परिवारों और बच्चों के लिए 25 और 26 जनवरी को खास इंगेजमेंट गतिविधियां रखी गई हैं, जिसमें बच्चे अपने पसंदीदा कैरेक्टर इंटरैक्शन और ‘मीट-एंड-ग्रीट’ सत्रों का आनंद ले सकेंगे। इसका उद्देश्य मॉल आने वाले परिवारों के वीकेंड को यादगार बनाना है। शॉपिंग प्रेमियों के लिए नेक्सस अमृतसर एक बड़ा तोहफा लेकर आया है। 23 से 26 जनवरी तक चुनिंदा ब्रांड्स पर फ्लैट 50% तक की छूट उपलब्ध होगी। शानदार ऑफर्स और देशभक्ति के माहौल के बीच यह वीकेंड खरीदारी और मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम साबित होगा। मॉल प्रबंधन ने सभी शहरवासियों को इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।


