डॉ. प्रभा को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान

भास्कर न्यूज | बलौदा बाजार साहित्य विधा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर वृंदावन हॉल रायपुर में भव्य पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ को पहली बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लघुकथा के साझा संग्रह का विमोचन किया गया, जिसमें 75 महिला लेखिकाओं की 151 लघुकथाओं का संकलन प्रकाशित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभिलाषा बेहार, सचिव राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ रहीं। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चितरंजन कर, भाषाविद महेंद्र ठाकुर, व्यंग्यकार शशि सुरेंद्र दुबे, कवित्री सोनम राजेश शर्मा (छत्तीसगढ़ हेड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड) उपस्थित रहे। आयोजन का मार्गदर्शन संस्थापक सरोज दुबे द्वारा किया गया, जिनके प्रयास से यह लघुकथा संग्रह तैयार हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बलौदा बाजार से सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ प्रभा शुक्ला को भी सहभागिता प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्याम शुक्ला सहित सुशील तिवारी, मनोज दुबे, विष्णु धार दीवान, नरेंद्र शुक्ला, ऋचा द्विवेदी, अलका शर्मा, सरस्वती तिवारी, प्रभा तिवारी, बबली दुबे, श्रद्धा दुबे, स्वाती मिश्रा, सुष्मिता शुक्ला, गायत्री शुक्ला, अर्चना त्रिवेदी, दीप्ति मिश्रा, नम्रता शुक्ला ने शुभकामनाएं दीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *