डॉ. प्रेम रावत का 68वां जन्मोत्सव मनाया गया:गंगापुर सिटी में हजारों लोग शांति संदेश सुनने पहुंचे

गंगापुर सिटी के राज विधा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता डॉ. प्रेम रावत का 68वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित इस केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. प्रेम रावत के विचारों को प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने जीवन में आंतरिक शांति के महत्व पर जोर दिया। उनके प्रेरक संदेशों ने उपस्थित श्रोताओं को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। मंच से प्रस्तुत भजनों ने भी माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए लोगों ने डॉ. रावत के विचारों को आत्मसात कर जीवन में सकारात्मकता और शांति अपनाने का संकल्प लिया। राज विधा केंद्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर महेश मुद्गल ने बताया कि डॉ. प्रेम रावत पिछले पांच दशकों से विश्वभर में शांति का संदेश पहुंचा रहे हैं। उनके संदेश 110 देशों में सुने जाते हैं। मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी दी कि डॉ. प्रेम रावत के कार्यक्रम स्थानीय उप कारागृह सहित देश की अनेक जेलों में भी नियमित रूप से प्रसारित किए जाते हैं। इस आयोजन में स्थानीय श्रोताओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी हजारों लोगों ने भाग लिया। राज विधा केंद्र की टीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *