डॉ. राधाकृष्णन सहोदया की बैठक होलीक्रॉस स्कूल में संपन्न

चंदनकियारी | चंदनकियारी स्थित होलीक्रॉस स्कूल में गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन सहोदया की बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लेकर शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों के बीच समन्वय तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्षता डीपीएस बोकारो के प्राचार्य व सहोदया अध्यक्ष डॉ. एएस गंगवार ने की। प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि सहोदया मंच विद्यालयों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और नवाचारों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। बैठक में सीबीएसई की नवीनतम नीतियों, गुरु-शिष्य सम्मान योजना, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली आदि पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *