डीवीसी चेयरमैन से मिले ठेका मजदूर संघ के महामंत्री

बोकारो थर्मल | डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री एवं रांची महानगर भाजपा प्रभारी भरत यादव ने डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में नवपदस्थापित चेयरमैन राजेश पाण्डेय (भाप्रसे) और कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) सौरभ शर्मा से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बोकारो थर्मल में नई इकाई स्थापित करने की मांग करते हुए श्रमिकों से जुड़ी लंबित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक, पारा मेडिकल कर्मियों और संविदा शिक्षकों को कोर्ट निर्देशानुसार स्थायी करने की मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *