डॉ. संजय गढ़वाल को मिला ऑर्थोपेडिक सर्जन ऑफ ईयर अवॉर्ड:ईएसआईसी अस्पताल में जटिल सर्जरी कर मरीजों को दी राहत

हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, जयपुर के एचओडी ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट डॉ. संजय गढ़वाल को ‘ऑर्थोपेडिक सर्जन ऑफ द ईयर अवॉर्ड-2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके असाधारण चिकित्सकीय योगदान, उच्च कोटि की सर्जिकल विशेषज्ञता और मरीजों के प्रति अद्वितीय समर्पण के लिए दिया गया है। ईएसआईसी मॉडल अस्पताल उन कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है, जिनका वेतन 20,000 रुपए से कम है। ऐसे संस्थान में डॉ. गढ़वाल ने ईमानदारी, संवेदनशीलता और दृढ़ निष्ठा के साथ उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान की हैं। इस विशेष कार्यक्रम में हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर और डायरेक्टर अभिषेक सोनी उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. गढ़वाल को यह सम्मान प्रदान किया। तेज दिमाग के फाउंडर कपिल शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे। पिछले वर्ष डॉ. गढ़वाल ने ऑर्थोपेडिक क्षेत्र की कई अत्यंत जटिल और उन्नत सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं। इनमें टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट, टोटल नी व हिप रिप्लेसमेंट, रिवीजन नी व हिप रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी और सभी प्रकार की ट्रॉमा व फ्रैक्चर सर्जरी शामिल हैं। गढ़वाल ने बताया- उन्होंने एक साल 600 से ज्यादा सर्जरी की है। हाल ही में, डॉ. गढ़वाल ने एक 19 वर्षीय युवक का सफल इलाज किया, जो 20 फीट से अधिक ऊंचाई से गिर गया था। युवक के दोनों पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर और एल-1 स्पाइन फ्रैक्चर विथ इंस्टेबिलिटी का उन्होंने सफलतापूर्वक प्रबंधन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *