जालंधर| भारत गौरव रत्न श्री सम्मान काउंसिल ने डॉ. सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय अशोका सम्मान से नवाजा है। सम्मान समारोह में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा, मिस वर्ल्ड (टूरिज्म) के इशिका तनेजा, पहलवान नरसिंह पंचम यादव, राजदूत कार्लिटो नून्स, तंजानिया की उच्चायुक्त अनिसा कापुफी मबेगा व अन्य लोग मौजूद रहे। यह सम्मान डॉ. सुधीर शर्मा को उनकी अब तक की सामाजिक एवं शैक्षणिक यात्रा के लिए किए गए प्रयासों और सेवा-भाव की सराहना के प्रतीक के तौर पर दिए गए। इसके साथ ही डॉ. सुधीर शर्मा को उनके सामाजिक कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए वर्ल्ड ह्युमन राइट्स प्रोटेकशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि वे अपने पद से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे।


