जालंधर| बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट को गति देने के लिए बर्ल्टन पार्क में बैठक की गई। इसमें मेयर वनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि, नितिन कोहली ने बर्ल्टन पार्क वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के साथ बातचीत की। बैठक में मुख्य एजेंडा हाईकोर्ट में बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब को लेकर दायर की रिट पिटीशन थी। इस कानूनी अड़चन के कारण प्रोजेक्ट की प्रगति प्रभावित हो रही थी। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि वे शहर के विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार के पक्ष में हैं। स्पोर्ट्स हब बनने से न केवल खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा।


