डोंगर में 18 को होगा हिंदू सम्मेलन, संघ ने तैयारी के लिए बुलाई बैठक

जामनेर|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर डोंगर मंडल में विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रविवार को डोंगर में बैठक हुई। बैठक में 13 गांवों से आए प्रतिनिधियों को शामिल कर 13 सदस्यीय समिति बनाई गई। समिति और सम्मेलन की अध्यक्षता हरिशंकर शर्मा करेंगे। सम्मेलन 18 जनवरी को होगा। इसमें 13 गांवों से करीब 25 हजार लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया है। हर समाज के हिंदू इसमें शामिल हो सकेंगे। बैठक के बाद पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भूमि पूजन भी किया गया। बैठक में जिला सह कार्यवाह विपिन मीना ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। खंड प्रचारक गोविंद, खंड सह कार्यवाह कान्हा शर्मा, डोंगर मंडल की मंडल टोली और 13 गांवों के वरिष्ठ हिंदू समाजजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *