भास्कर संवाददाता|मृगवास ग्राम पंचायत मृगवास में बस स्टैंड से मेवाती मोहल्ले तक सीसी खरंजा बनेगा। रविवार को क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत हुआ है। कुल लागत 44 लाख रुपए है। कस्बे में वर्षों पुराना खरंजा था। वह अब जर्जर हो चुका था। लोगों ने इसके निर्माण की मांग की थी। नया खरंजा बस स्टैंड से शुरू होकर होली चौक, हनुमान छत्री, मेवाती मोहल्ले की पुरानी बैंक से होते हुए बटावदा रोड से जुड़ेगा।भूमिपूजन से पहले विधायक ने विधिविधान से पूजा की। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच नरेंद्र कुमार बैरागी, भोला सोनी, सोनू मीना, पुरुषोत्तम सिंह भील, नरेंद्र शर्मा, सीताराम बैरागी, पवन लोधा, मोरध्वज, हेमराज लोधा, अरविंद माहेश्वरी, राजाराम गुर्जर, राकेश लोधा, ब्रज मीना, कल्याण बैरागी, जगदीश लोधा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


