कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि एसआईआर के तहत चुनाव आयोग प्रदेश में आज की तारीख तक लगभग 30 लाख वोटर्स के नाम काटने का मन बना चुका है। एससी, एसटी, माइनॉरिटी, दलित, पिछड़ा और घुमंतू जातियों के लोगों के वोटर लिस्ट से नाम काट रहे हैं। डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। डोटासरा ने कहा- एसआईआर में एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ के नाम पर मनमर्जी से नाम काटे जा रहे हैं। हमने जिलों के नेताओं को हिदायत दी है कि किसके यहां से कितने वोट काट रहे हैं इसकी निगरानी रखें। एब्सेंट वोटर्स के नाम पर बीजेपी मनमर्जी कर रही है। गुजरात के सीमावर्ती इलाकों से गुजरात जाने वालों के नाम नहीं काट रहे डोटासरा ने कहा- मनमर्जी से वोटर्स के नाम कटने से रोकने के लिए प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों को विशेष रूप को सचेत किया है। ये जिसे मर्जी आए उसे एब्सेंट दिखाकर नाम काट रहे हैं। हमारे पदाधिकारी श्रवण पटेल ने मुझे बताया कि ने यहां से गुजरात के अंदर जो भी लोग हैं उनके नाम नहीं काटे जा रहे हैं। जैसे रानीवाड़ा, जालौर सिरोही,भीनमाल, उधर ये नाम नहीं काट रहे। हर व्यक्ति अपने वोट की रक्षा करें डोटासरा ने कहा- 14 दिसंबर को दिल्ली की रैली में जनगजागरण के लिए बड़ा ऐलान होगा। वोट चोरी के मुद्दे पर जन जागरण अभियान भी चला रहे हैं, हस्ताक्षर अभियान भी एक जन जागरण अभियान है। हर व्यक्ति अपने वोट की रक्षा करें, हमारे जिस वोट से सरकार बनती है,उसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
एसआईआर में गड़बड़ी कर वोट चोरी के षडयंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे डोटासरा ने कहा- हम वोट चोरी और एसआईआर मेें गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता के सामने इन्हें एक्सपोज करेंगें। दो बार राहुल गांधी ने बता दिया कि यह पूरी तरीके से बेईमानी कर रहे हैं। हम लोग भी एसआईआर पर पूरी निगरानी रखे हुए हैंं, इनके षडयंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे।


