हांसी पुलिस ने अरेस्ट किए दो साइबर ठग:2 करोड़ 26 लाख हड़पे, ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का दिया लालच, राजस्थान के रहने वाले

हिसार की हांसी पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर ट्रेडिंग और डिजिटल धोखाधड़ी के जरिए बड़ी रकम ठगने का आरोप है। थाना साइबर क्राइम हांसी पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर 93 हजार 400 रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में राजस्थान के सीकर निवासी अजय को पकड़ा है। एएसआई रामबिलास के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नारनौंद निवासी रीतू से ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने यह रकम ठगी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजय को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 1.33 करोड़ रुपए की ठगी की इसके अलावा साइबर क्राइम थाना हांसी पुलिस ने 1 करोड़ 33 लाख रुपए की बड़ी ठगी के मामले में सीकर (राजस्थान) निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी राजेंद्र इस बड़े साइबर फ्रॉड में अपने साथियों के साथ शामिल था। इस मामले में अब तक 25 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नए पकड़े गए आरोपी राजेंद्र को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे गिरोह की गतिविधियों और धन के लेनदेन की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और वे इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *