डोरंडा कॉलेज को मिला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची डोरंडा कॉलेज में शुक्रवार को रांची विवि के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने अत्याधुनिक राधाकृष्ण सभागार का उद्घाटन किया। इस सभागार में 205 लोगों के बैठने की क्षमता है। उद्घाटन समारोह में वीसी ने कहा कि यह सभागार उनके द्वारा डोरंडा कॉलेज परिवार से किए गए वादे की पूर्ति है। साथ ही उन्होंने कॉलेज परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन डॉ. मंजू लाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रजनी टोप्पो ने किया। प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि लंबे अरसे से इस सभागार की जरूरत थी। इसमें आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। इससे विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी कौशल को विकसित करने में मदद मिलेगी। महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को ऑडियो-विजुअल कौशल में प्रशिक्षण देने का कार्य करेगा। मौके पर प्रॉक्टर डॉ. एमसी मेहता भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *