रांची | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन-1 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया है। जेईई मेन के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले परीक्षा को शेड्यूल जारी किया जा चुका है। जिसमें पेपर-1 यानी बीई व बीटेक के लिए परीक्षाएं 22, 23, 24, 28 व 29 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।


