रांची | आदिवासी छात्र संघ की डीएसपीएमयू इकाई के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में शुक्रवार को वीसी डॉ. तपन कुमार शांडिल्य को गेट बनवाने और फर्जी संगठन की जांच के लिए ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने गेट निर्माण कार्य में पारदर्शिता की कमी को लेकर गंभीर सवाल उठाए और इसे तब तक रोकने की मांग की, जब तक कार्य स्थल पर बिल ऑफ क्वांटिटी का बोर्ड नहीं लग जाता। संघ ने आरोप लगाया कि गेट निर्माण में नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसके अलावा आदिवासी छात्र संघ के नाम का दुरुपयोग कर एक फर्जी संगठन ने एडमिशन जैसी गतिविधियां चलाई हुई हैं। इसकी जांच के लिए छात्रों व अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित करने की मांग की। मौके पर मनोज उरांव, दिपा कच्छप, अमित टोप्पो, नितेश टोप्पो आदि मौजूद थे।


