रांची | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत यूजी, पीजी व पीएचडी में नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। अब आवेदन करने वालों को सुधार का मौका दिया गया है। जिसमें तहत अभ्यर्थी 12 जनवरी तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 9 फरवरी को होगी। इसके लिए परीक्षा देशभर के विभिन्न 77 केंद्रों में आयोजित होगी। झारखंड में भी दो शहर रांची और धनबाद में परीक्षा केंद्र होंगे। बताते चलें निफ्ट के देशभर में 19 कैंपस चल रहे हैं। लगभग 5000 नए छात्रों को निफ्ट में नामांकन के अवसर मिलेंगे।


