ड्रग्स तस्करों को नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले दो मे​डिकल संचालक गिरफ्तार

कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने सांगानेर व प्रताप नगर से दो मेडिकल संचालकों को पकड़ लिया, जो शहर के छोटे ड्रग्स तस्करों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र सिंह नरूका अम्बिका कॉलोनी सांगानेर व सुनील कुमार गोयल गणेश नगर मानसरोवर के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3465 ट्रोमाडोल कैप्सूल, 100 इंजेक्शन, 12600 अल्प्राजोलाम टेबलेट, 1210 एविल टेबलेट और 76760 रुपए बरामद किए है। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान पिछले एक सप्ताह में करीब 40 तस्करों को पकड़ा था। इनमें कुछ तस्करों के पास प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिली थी। उन तस्करों से पूछताछ की तो सामने आया कि सांगानेर और प्रताप नगर में संचालित दो मेडिकल स्टोर के संचालक उन्हें ये दवाइयां सप्लाई कर रहे थे। ऐसे में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी सुनील कुमार गोयल व नरेन्द्र सिंह नरुका मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट है। पुलिस ने दोनों के घरों पर भी रेड की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *