ड्रग्स पैडलर के परिजनों की काउंसेलिंग करेगी पुलिस:नशा से होनवाले नुकसान के बारे में पुलिस घर-घर जाकर लोगों को बताएगी

नशा के कारोबार पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए पुलिस अब ड्रग्स पैडलर के परिजनों की भी काउंसेलिंग करेगी। इसके लिए ड्रग्स पैडलर के घर-घर जाकर पुलिस की टीम नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी देगी। पुलिस ने ऐसे 341 ड्रग्स पैडलरों की सूची तैयारी की है, जो जेल से छूटकर बाहर आए हैं। पुलिस की एक टीम इनके घर जाकर परिजनों के अलावा ड्रग्स पैडलर से भी बातचीत करेगी और नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में पूरी जानकारी देगी। पुलिस की टीम अब ड्रग्स पैडलर को दूसरे कारोबार में जाने के लिए भी प्रेरित करेगी ताकि अच्छी आमदनी करने के बाद वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी की रिमांड खत्म ब्राउन शुगर तस्करी का मास्टरमाइंड कही जाने वाली सासाराम निवासी रूबी देवी उर्फ भाभी जी की 3 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर सुखदेवनगर थाना पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। 15 दिन पहले उसने सरेंडर किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *