रांची के जिला अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में जमीन के खतियान की प्रमाणित कॉपी देने में खुलेआम घूसखोरी चल रही है। 10 से 20 प्लॉट वाले खतियान के लिए 40 रुपए की कोर्ट फीस तय है। लकिन, अगर आप नियम से गए तो कॉपी मिलने में महीनों लग जाएंगे। यह भी गारंटी नहीं है मिलेगी भी या नहीं। इससे परेशान लोग जब कर्मचारी से संपर्क साध रहे हैं तो उनसे खुलेआम घूस मांगी जा रही है। इस भ्रष्टतंत्र की पोल खोलने के लिए दैनिक भास्कर का रिपोर्टर खुद आवेदक बनकर पहुंचा। 15 दिन तक घूसखोरी की पूरी व्यवस्था देखी कि दलालों के साथ मिलकर कर्मचारी कैसे लोगों को लूट रहे हैं। रिपोर्टर ने 30 मई को थाना संख्या 206, मौजा हरमू के खतियान के लिए आवेदन किया, लेकिन इसकी कॉपी आज तक नहीं मिली। वहीं जब रिसिविंग लेकर रिकॉर्ड रूम के कर्मचारी (प्रतिलिपिक) प्रकाश साह से संपर्क किया तो उसने 16 प्लॉट वाले एक खतियान की कॉपी के लिए 4000 रुपए मांगे। कहा कि तीन-चार दिन में मिल जाएगा। -शेष पेज 11 पर कर्मचारी: पैसे दीजिए, तीन-चार दिन में दे देंगे रिपोर्टर : कल आपको कुछ पेपर दिया था, उसका क्या हुआ? बल्लू : हरमू वाला निकल जाएगा। बोलिए…क्या करना है? रिपोर्टर : वही निकाल दीजिए। बल्लू : लेकिन अभी इसमें थोड़ा टाइम लगेगा। रिपोर्टर : कितना टाइम लगेगा? निकल तो जाएगा ना? बल्लू : पैसे दीजिए, तीन-चार दिन में निकालकर दे देंगे। रिपोर्टर : कितने पैसे देने होंगे? बल्लू : 16 प्लॉट है ना। इसके 4000 रुपए लगेंगे। कर्मचारी: 4000 लगेंगे, पेपर लेकर कल आना रिपोर्टर : मेरा साइबर कैफे है। बहुत से लोग खतियान निकालने हमारे पास आते हैं। कैसे काम होगा? प्रकाश : कहां पर कैफे है? रिपोर्टर : रांची में ही है, यहीं बरियातू में है। देखिए…बहुत जरूरी है। प्रकाश : कितने प्लॉट का खतियान निकालना है? रिपोर्टर : हरमू का 16 प्लॉट का है। प्रकाश : ठीक है, काम हो जाएगा। कल आना पैसे और पेपर लेकर। रिपोर्टर : कितने पैसे देने होंगे? प्रकाश : 4000 रुपए लगेंगे। तीन-चार दिन में मिल जाएगा। …और प्लॉट के हिसाब से घूस की रकम तय 1 से 5 प्लॉट वाला खतियान 1500 रुपए 5 से 10 प्लॉट वाला खतियान 3000 रुपए 10 से अधिक प्लॉट वाला खतियान 4000 से 5000 रुपए खतियान की कॉपी निकलवाने की सरकारी फीस 1 से 5 प्लॉट के लिए 10 रुपए 5 से 10 प्लॉट के लिए 20 रुपए 10 से 20 प्लॉट के लिए 40 रुपए 20 से 30 प्लाट के लिए 60 रुपए आवेदक बनकर रिपोर्टर ने की कर्मचारी से बातचीत… घूस पर खतियान की डील फाइनल हर 5 प्लॉट पर फीस 10 रुपए बढ़ती जाएगी। डीसी बोले-घूस मांगने वालों पर कार्रवाई होगी इस संबंध में दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से बात की। उन्हें रिकॉर्ड रूम में चल रही घूसखोरी की जानकारी दी। इस पर डीसी ने कहा-खतियान की ऑनलाइन कॉपी के लिए कोई फीस नहीं ली जाती है। लेकिन इसकी हार्डकॉपी चाहिए तो इसके लिए सरकारी फीस तय है। अगर कोई कर्मचारी खतियान की कॉपी निकालने के नाम पर घूस की मांग करता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


