ड्रमा वाला बाजार मेन रोड की हालक खस्ता, लगे कूड़े के ढेर

सुल्तानविंड रोड स्थित ड्रमा वाला बाजार मेन रोड के निवासी और राहगीर कूड़े के ढेर और टूटी सड़क से त्रस्त हैं। एक ओर, सड़क किनारे जमा कूड़े से लगातार दुर्गंध आती रहती है, वहीं दूसरी ओर सड़क की जर्जर हालत ने आवागमन को खतरनाक बना दिया है। यह टूटी हुई सड़क ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन गई है। गड्ढों के कारण हर दिन कोई न कोई चोटिल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि कूड़े के ढेर को हटाकर और सड़क की जल्द मरम्मत करवाकर लोगों को इस दैनिक परेशानी और संभावित हादसों से बचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस व्यस्त सड़क की दुर्दशा पर शीघ्र ध्यान दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *