भल्ला कॉलोनी में टूटी गली से लोग परेशान, हादसे का डर

छेहर्टा इलाका स्थित भल्ला कॉलोनी में गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक गली की बदहाली से इलाका निवासियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। गली की खस्ता हालत के कारण लोगों का रोजमर्रा का आवागमन दुभर हो गया है। इस टूटी हुई गली से गुजरने में बच्चों और बुजुर्गों को खासकर बहुत परेशानी हो रही है। निवासियों का कहना है कि रात के समय इस गली से निकलना लगभग पक्का चोटिल होने जैसा है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द इस जर्जर गली को ठीक करवाए ताकि इलाका निवासियों को इस मुश्किल से राहत मिल सके और संभावित हादसों को टाला जा सके। यह मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *