अमृतसर| थाना एयरपोर्ट पुलिस ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोप में छह हमलावरों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मिंटा, कर्म सिंह, राजबीर सिंह, सुलखणी, अंकुश, विशाल निवासी ढिंगरा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर सिहं निवासी गांव हेर कॉलोनी ने बताया कि 2 सितंबर की रात 11 बजे उसके घर के बाहर आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे। शोर ज्यादा आने पर उसने बाहर आकर गालियां देने से रोका। आरोपियों ने उलटा उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया।


