लुधियाना| ड्राइवर और कर्मचारी संघ ने मेयर इंद्रजीत कौर के समक्ष कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कर्मचारियों को समय से वेतन मिलने और कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने मेयर को बुके देकर सम्मानित किया। लुधियाना नगर निगम के ड्राइवर और कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को मेयर इंद्रजीत कौर से मुलाकात की। यूनियन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेयरमैन प्रीतपाल सिंह और प्रधान प्रेमजीत सिंह बुट्टर ने किया। इस दौरान कर्मचारी यूनियन ने उनकी जायज मांगों को मेयर के सामने रखा और कहा कि कर्मचारी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मेयर ने यूनियन को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा। इस मौके पर यूनियन कैशियर प्रेम सिंह, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राज कुमार, मनप्रीत सिंह, किरपाल सिंह, सुशील कुमार, जतिंदर कुमार, रिंकू आदि भी मौजूद थे।


