ड्राइवर के बिना रिवर्स चला सब्जी से भरा ट्रक:पीछे खड़ी कार चपेट में आने से क्षतिग्रस्त, लोगों में मची अफरा-तफरी

डूंगरपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। सब्जी से भरा एक ट्रक अचानक बिना ड्राइवर के रिवर्स चल पड़ा और पीछे खड़ी कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड मेन रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सब्जी से भरा ट्रक एक होटल के बाहर आकर रुका था। ट्रक ड्राइवर किसी काम से नीचे उतरा ही था कि ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। देखते ही देखते ट्रक बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के सामने खड़ी कार से जा भिड़ा। हादसे के समय कार सवार लोग होटल में खाना खाने गए हुए थे। कार खाली होने के कारण जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *