अभिलाषा कॉलोनी में ड्रेनेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया रहवासी यहां नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। महापौर द्वारा 25 लाख रुपए की राशि जनवरी माह 2024 में ड्रेनेज के लिए स्वीकृत की गई थी, अब वह राशि कहीं और खर्च की जा रही है। रहवासियों को पता चला है कि उक्त राशि कोयला फाटक पर किसी कार्य में लगाई जा रही है, जबकि अभिलाषा कॉलोनी में ड्रेनेज की समस्या से महामारी की आशंका है। यह शिकायत डीसी सक्सेना, शेरसिंह, सुरभि सहित कॉलोनीवासियों ने की है।


