वासंती पुष्पों से बाबा का किया शृंगार, भजनों की प्रस्तुति भी दी

विदिशा| श्री श्याम मंदिर खाटू धाम में वसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह सबसे पहले बाबा श्याम का अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा को पीले वस्त्र धारण कराए गए। वासंती रंग के पुष्पों से बाबा का विशेष शृंगार किया गया। बाबा श्याम को केसरिया भात की सवा मनी का भोग लगाया गया। सुबह भजन संध्या का आयोजन हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। इसमें कोटा से आए राहुल दुबे और भोपाल से नेहा ठाकुर ने भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर 2 बजे आरती के बाद बाबा श्याम का बागा और प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम भक्त मंदिर में एकत्रित हुए। संचालन श्री श्याम मित्र मंडल विदिशा ने किया। मंडल के अध्यक्ष घनश्याम बंसल ने बताया कि हर साल वसंत पंचमी पर यह आयोजन किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *