विदिशा| कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली में जिला पीछे न रहे। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने तहसीलवार अब तक हुई वसूली पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि शमशाबाद तहसील में अब तक केवल 37 प्रतिशत वसूली हुई है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक है। फरवरी में 90 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा करना होगा।


