देवास में माता टेकरी पर शुक्रवार को बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा मंदिर की 11 दानपेटियां खोली गई। इन दान पेटियों को ढाई महीने के बाद खोला गया। इनसे मिली दान राशि की गिनती में राजस्व विभाग की टीम के साथ 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। नेपाल, इंडोनेशिया के सिक्के मिले दानपेटियों में इस बार इंडोनेशिया और नेपाल के एक-एक सिक्के और एक अमेरिकन डॉलर सहित सोने के सिक्के मिले। सुबह से शाम तक चली गिनती में कुल 13 लाख 35 हजार 840 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही एक पुराना 2 हजार का नोट भी मिला है। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया- हमारे द्वारा 11 दानपेटिया खुलवाई गई है। रुपयों की गणना सुबह से शुरू हुई थी। दान राशि में 13 लाख 35 हजार 840 रुपए नकद प्राप्त हुए है। इसके साथ ही एक इंडोनेशिया का सिक्का, नेपाल का सिक्का और एक अमेरिकन डालर और एक-एक ग्राम के दो गोल्ड सिक्के प्राप्त हुए है। वहीं दो जोड़ी चांदी की पायल भी मिली है।


