ढाई लाख नगदी, 7 लाख के आभूषण चोरी:धौलपुर में सूने मकान को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर जिले के न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की। पीड़ित गुमान सिंह के भाई महेश परमार ने बताया कि गुमान सिंह परिवार सहित दौसा जिले में एक शादी समारोह में गए थे। रात के समय चोरों ने मुख्य गेट सहित कई दरवाजों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने घर की अलमारी से करीब ढाई लाख रुपए नकद, 49 तोला सोने और लगभग 700 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित के भाई ने परिवार को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *