झालावाड़: हिंदू संगठनों ने डिप्टी को सौंपा ज्ञापन:किशनपुरिया गांव में मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

झालावाड़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा से मुलाकात की। उन्होंने किशनपुरिया गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने डिप्टी को बताया कि गांव के ही कुछ युवक वाहनों से अपने साथियों के साथ आए और करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। ज्ञापन में लगभग एक दर्जन आरोपियों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि यह घटना बीती रात को अलाव तापते समय हुई थी। इस दौरान एक युवक से कुछ अन्य युवकों की आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद मारपीट हुई। झालावाड़ डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने संगठनों और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद सभी लोग लौट गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *