ढाबला भोज और हरनावदा पिथा में हुआ उद्घाटन मैच:सेमली चौहान में 7वीं क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पिड़ावा क्षेत्र की टीमें ले रहीं भाग

झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावदा गजा के गांव सेमली चौहान में 7वीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन मां अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पिड़ावा ग्रामीण क्षेत्र की टीमें भाग ले रही हैं। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह सिसोदिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष पिड़ावा ग्रामीण थे। वरिष्ठ अतिथि के रूप में लालसिंह परमार जनपद उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि द्वारा नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को भी पुरस्कार मिलेगा। शुभारंभ के अवसर पर पहला मैच ढाबला भोज टीम और हरनावदा पिथा टीम के बीच खेला गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, उदय सिंह पटेल, कप्तान रामसिंह, उपकप्तान राजाराम, प्रेमसिंह विष्णु मेहर, परबतलाल, देवीलाल, विनोद, लखन, धर्मेन्द्र, लालसिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन मौजूद रहे। मां अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों के विशेष सहयोग से यह आयोजन सफल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *