500 मीटर तक बजेगा म्यूजिक:अलवर चौपाटी आकर खाएंगे स्ट्रीट फूड, 14 जनवरी से आवेदन मिलेंगे, फिर लगेंगी दुकानें

शहर में कृषि उपज मंडी के पीछे मुख्य रोड पर 95 लख रुपए की लागत से अलवर चौपाटी करीब-करीब बनकर तैयार है। बहुत जल्दी यहां 500 मीटर तक एक ही म्यूजिक की धुन सुनते हुए स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकेंगे। जिसके लिए 14 जनवरी से नगर निगम में आवेदन मिलेंगे। उसके बाद लॉटरी से दुकान आवंटित की जाएगी। आवेदन का शुल्क 300 रुपए है। 27 जनवरी तक आवेदन जमा होंगे। नगर विकास न्यास अलवर की ओर से कृषि उपज मंडी के पीछे निर्मित फूड स्ट्रीट में 42 फूड स्टॉल का पूर्णतः अस्थाई आधार पर 2 वर्ष के लिए आवंटित की जाएंगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति/दुकानदार/फर्म जिनके पास भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) अधिनियम 2006 की धारा 31(1) और 31(2) के अनुसार 1 जनवरी 2025 से पूर्व का लाइसेंस/पंजीकरण हैं। वे 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय की अन्यकर शाखा कमरा नंबर 25 से आवेदन प्राप्त कर वहीं पर 27 जनवरी तक जमा करा सकेंगे। आवंटन प्रक्रिया से संबंधित अन शर्तों के बारे में नगर निगम कार्यालय नोटिस बोर्ड एवं आवेदन पत्र के जरिए जान सकेंगे। AEN विनीत ने बताया कि चौपाटी को बनाने में करीब 95 लाख रुपए का खर्च आया है। यहां एक ही म्यूजिक सब जगह पर चलेगा। दीवार के साथ दुकान लगेंगी। एक-एक दुकान की जगह सुनिश्चित की है। यहां पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड रहेंगे। हर समय पूरी रोशन रहेगी। आगे पार्किंग की पर्याप्त जगह है। ताकि किसी को परेशान नहीं हो। फिलहाल कृषि उपजमंडी के पीछे चौपाटी तैयारी है। आगे यह अलवर जंक्शन के सामने भी बनाने का विचार है। वैसे बहरोड़ में भी इसी तरह चौपाटी बनाने का काम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *