भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सोमनी पुलिस ने देवादा के वीर जी ढाबा में शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब बेचने वाले सहित ढाबा संचालक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सोमनी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि वीर जी ढाबा में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने ढाबा में दबिश दी। जहां अवैध िबक्री कर रहे आरोपी भोला राम क्षत्री को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 15 बोतल बीयर जब्त किया गया। वहीं आरोपी बीयर की बोतल ढाबा में छिपा कर रखा था, जिस पर पुलिस ने ढाबा संचालक दलजीत सिंह पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


