ढोली मोहल्ला में माता रानी का जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

वार्ड नंबर 46 ढोली मोहल्ला, सुल्तान विंड गेट में नौजवान हमदर्द सभा द्वारा माता रानी का 42वां वार्षिक जागरण करवाया गया। जागरण में इलाके के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि वार्ड नंबर 46 के पार्षद नवी जौरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महंत अशोक कुमार ने भी माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेवक शुभम कुमार, कीमती लाल, कमल कुमार, रोंकी कुमार सेठी, गगन, कालू, वास्तव भाटिया, सनी, करण, राजू, कालू, कनिष्क, अशोक कुमार (लाडी) सहित समूह इलाका वासियों ने सेवा की। जागरण में भजन मंडली सनी माही और गुलजार जज ने एक से बढ़कर एक माता रानी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *