तकनीकी कार्यों से आज जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द:जोधपुर मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित; रणकपुर और जम्मूतवी में तीन घंटे की देरी

विभिन्न रेल मार्गों पर तकनीकी कार्यों और आरसीसी बॉक्स डालने के काम के चलते जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों का 5 दिसंबर शुक्रवार को संचालन प्रभावित रहेगा। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि इन तकनीकी कार्यों के कारण कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कुछ देरी से चलेंगी और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द उत्तर पश्चिम रेलवे के सोमेसर-जवाली स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 5 दिसंबर को पूरी तरह से रद्द रहेगी। इसी तरह, विपरीत दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस साबरमती से 5 और 6 दिसंबर को रद्द रहेगी। इन दोनों तिथियों में इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना होगा। रणकपुर और जम्मूतवी में तीन घंटे से अधिक की देरी ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 5 दिसंबर को हनुमानगढ़ से अपने निर्धारित समय से ही प्रस्थान करेगी, लेकिन मार्ग में तकनीकी कार्यों के कारण इसके संचालन में देरी की संभावना है। वहीं ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 दिसंबर को साबरमती से 3 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना होगी। इस देरी से जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले यात्रियों की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है। भगत की कोठी-बांद्रा के मार्ग में बदलाव ट्रेन संख्या 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 दिसंबर को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर लूनी-समदड़ी-भीलड़ी-पाटन-महेसाना के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस परिवर्तन के कारण ट्रेन रास्ते में लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल और भीलड़ी स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी, जिससे इन स्टेशनों के यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस आंशिक रद्द ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस 6 और 8 दिसंबर को केवल फुलेरा तक ही चलाई जाएगी। विपरीत दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में जयपुर के स्थान पर फुलेरा से शुरू होगी। इस प्रकार जयपुर-फुलेरा खंड पर उपरोक्त दोनों रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और जयपुर से जैसलमेर या इसके विपरीत दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों को फुलेरा स्टेशन तक अन्य साधनों से पहुंचना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *