भगवान दत्तात्रेय व अन्नपूर्णा जयंती पर निकाली कलशयात्रा

भास्कर न्यूज | टोंक भगवान दत्तात्रेय व अन्नपूर्णा जयन्ती दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से गुरूवार को पूजा अर्चना एंव कलश यात्रा का आयोजन कर मनाई गई। अन्नपूर्णा गणेश जी बालाजी मन्दिर परिसर में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व अन्य गणमान्य नागरिक ने भगवान दत्तात्रेय की तस्वीर पर फूल माला व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। महंत कैलाशपुरी, पुजारी दीपक पुरी, कंकाली माता मंदिर के महंत सूरज पुरी, पुनीतपुरी, रामगोस्वामी, प्रेम शंकर गिरी बौली, ओम प्रकाश गोस्वामी, राधापुरी, गुड्डुपूरी, दिव्यापुरी, वर्षा आदि कई मौजूद रहे। गणेश बालाजी माताजी प्रन्यास समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बैरवा, कमलेश नामा, कुणाल, भगवान प्रजापत आदि ने भगवान भगवान दत्तात्रेय व अन्नपूर्णा जयन्ती पर अपने विचार व्यक्त किए। टोंक| संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे विभागीय योजनाओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *