तकनीकी विवि ने रीवा को 3-0 के अंतर से हराया

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई वॉक्सन युनिवर्सिटी हैदराबाद में खेली जा रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपना दबदबा बनाए रखा है। पहले मैच में रीवा विश्वविद्यालय को टीम 3-0 से और दूसरे मैच में काकतिया युनिवर्सिटी वारंगल को 7-0 से पराजित किया। इन मैचों के दौरान खिलाड़ी ओमकारेश्वर मंडावी, अर्पित राज साहू, अर्पित राय, शत्रुघ्न दास मणिकपुरी, आयुष कुमार सर्वा, डी. आइजैक, पुष्कर साहू, वलेश्वर साहू, डेनियल्स नटाले, ऋषभ वैष्णव, तरणजीत सिंह, सिद्धार्थ एएस, सार्थक पांडेय, निखिल कुमार, विकास देवांगन, केतन वर्मा, भुवन क्षेत्री, रितेश कुमार दुग्गा, धीरज कुमार मरकाम और ईशांत राजवाड़े ने खेल का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *