पंजाब महिला आयोग के सामने एक महिला ने पेश होकर अपनी ही सगी मां पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि मेरी मां ने ही मेरा घर उजाड़ दिया है। पिता के निधन के बाद मां मेरे ससुराल आने लगी और मेरे ससुर के साथ सैटिंग कर ली।
अब वो यहीं पर मेरे ससुर के साथ रिलेशनशिप में रह रही है। मुझे पीटकर घर से निकाल दिया है। मेरी सगी मां ने मुझ पर ही दूसरे लड़के के साथ संबंध होने के आरोप लगाए। मेर पति के मेरे खिलाफ भड़का दिया। पहले मुझे नशेड़ी करार दे दिया और फिर घर में बांधकर रखा। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। लड़की 13 साल की है और लड़का 10 साल का है। वे लोग किसी के घर में रह रहे हैं और केयर टेकिंग करते हैं। महिला ने दावा किया कि वह घर का सारा काम करती थी। पति अच्छे हैं। पति को भी अब मेरे बाते में पूरी सच्चाई पता चल चुकी है। पति ने फोन पर बात कर बताया कि कैसे मेरी मां ने मेरे खिलाफ साजिश रची। इसकी रिकॉर्डिंग है। महिला ने महिला आयोग की चेयरपर्सन से गुहार लगाई कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और उसके अपने घर में जगह दिलाकर मां के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाए। जानें बेटी ने सगी मां पर क्या आरोप लगाए मैं पिता का डायलसिस करवाने जाती, मां पीछे से प्रेम प्रसंग में रहती
पीड़ित महिला और एक बेटी ने अपनी सगी मां के खिलाफ महिला आयोग के सामने पेश होकर कहा कि मेरे पिता शुगर पेशेंट थे। 2 साल पहले ही उनका निधन हुआ है। मैं कार ड्राइव कर लेती थी तो पिता को लेकर अस्पताल वही लेकर जाती थी। हर हफ्ते उनका डायलसिस होता था। जब मैं डायलसिस के लिए उनको लेकर जाती तो मां कहती कि मैं तेरे बच्चों को संभाल लूंगी, मुझे अपने ससुराल छोड़ दे। बेटी ने आरोप लगाया कि डायलसिस में 3-4 घंटे लग जाते थे। मैं अस्पताल में होती थी तो और पीछे से मेरी सगी मां मेरे ससुर के साथ प्रेम प्रसंग में रहती। इसका पता तब चला जब पिता की मौत के बाद वह यहां आकर रहने लगी। पिता की मौत के बाद कहने लगी मैं तुम्हारे साथ रहूंगी, यहां डर लगता है पीड़ित बेटी ने बताया कि जब 2 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई तो मां कहने लगी कि मैं घर में अकेली हो गई हूं। मेरा यहां मन नहीं लगता और डर लगता है। इसलिए मुझे अपने साथ अपने ससुराल में रख ले। मां की बात सुनने के बाद वह उसे अपने साथ ले आई। यहां आकर पता चला कि चक्कर ही कुछ और है। मैंने मां को ससुर के साथ रिलेशन बनाने के लिए टोका तो वो उल्टा मेरे ही खिलाफ हो गई। भाई नशा करता है, उसकी आड़ में मुझे नशेड़ी बना दिया पीड़ित बेटी ने महिला आयोग के सामने पेश होकर बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। अब उसे विदेश भेज दिया है। जब वो यहां पर था तो मेरा पास आ जाता था और मेरी गाड़ी मांगकर ले जाता है। वो कई बार पकड़ा भी गया था। मेरी मां ने मेरी गाड़ी की लोकेशन निकलवाकर मेरे पति को मेरे खिलाफ कर दिया कि इसकी गाड़ी नशे के केसों में पकड़ी गई है। ये नशा करती है। इसके बाद परिवार ने मुझे जंजीरें डालकर बांध दिया। मुझे कमरे में बंद कर देते और 10-10 दिन खाना नहीं देते। सगी मां कहती है, तू क्या चीज, मैंने पुलिस वाले नहीं छोड़े
महिला आयोग के पास पहुंची पीड़िता ने अपनी कहानी बयां करते हुए बताया कि मैडम मेरी मां ने मायके की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। मेरी नानी की जमीन भी हड़प ली थी। मेरी मां का अपने मायके आना-जाना कम है। इसके चलते हम भी अपने नानके कम गए। मेरी मां कहती है कि मैं तूझे मार डालूंगी। अगर तू कुछ दिन और घर पर रुक जाती तो मार ही डालती। मैंने तो पुलिस वालों को नहीं बख्शा तू क्या चीज है। मैंने सुना ही कि मेरी मां के रिश्तेदार पुलिस में हैं। नाम तो नहीं पता लेकिन ये बताया था कि कपूरथला पुलिस में है। वीडियो में महिला आयोग चेयरपर्सन और पीड़िता के बीच हुई बात


